रामलीला कलाकार पहुंचे नागाजी मंदिर, महंत से लिया आशीर्वाद
पोरसा| तालाब परिसर में चल रही रामलीला के कलाकार अपने-अपने पात्रों की भूमिका में शुक्रवार की सुबह नगाजी दरबार पहुंचे। इस दौरान सभी कलाकारों ने नगाजी महाराज सहित कैलादेवी की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर के महंत रामलखन दास ने सभी कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान दिया। मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से तालाब परिसर में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। धनुष यज्ञ का मंचन होने के उपरांत गुरुवार को नगर के प्रमुख मार्गों राम बरात निकाली गई। शनिवार राम के वनवास जाने की कथा का मंचन किया जाएगा।