ऑनलाइन रिकार्ड अपडेट नहीं, नकल के लिए भटक रहे किसान
पोरसा |पोरसा तहसील के किसानों को खेतों की खसरा-खतोनी की नकल नहीं मिल रही है। जिसकी वजह से किसान लंबे समय से परेशान हैं। वजह यह है कि आईपी सेंटर संचालकों द्वारा किसानों की खेती संबंधी जानकारी तहसील कार्यालय में अपडेट नहीं कराई है। जिसकी वजह से पुराने समय की नकल किसानों को नहीं मिल रही। ऐसे में किसान खेतों की रजिस्ट्री भी नहीं करा पा रहे हैं। खेत संबंधी जानकारी अपडेट कराने के लिए रोजाना किसान तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। तहसीलदार आरके समाधिया का इस संबंध में कहना है कि छह महीने में अंदर आईपी सेंटर संचालकों को किसानों के खतों की जानकारी अपडेट करनी होती है। लेकिन आईपी सेंटर संचालकों ने अभी तक किसानों के रिकार्ड को अपडेट नहीं किया है। एक दो दिन में समस्या का हल कर दिया जाएगा।