पोरसा में पत्रकार को जान से मारने की धमकी
कस्बा पोरसा के पत्रकार कमल सिंह तोमर को एक व्यक्ति ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है। क्योंकि उन्होंने नगर पालिका परिषद के खिलाफ समाचार प्रकाशित किए थे। इस मामले में शुक्रवार को एक शिकायती आवेदन पोरसा थाना पुलिस को दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
जानकारी के अनुसार पोरसा के पत्रकार तोमर, जो छत्तरपुरा के निवासी हैं, ने अपने समाचार पत्र में नगर पालिका परिषद पोरसा के खिलाफ खबर छापी थीं। इस पर उन्हें बबलू दुबे ने फोन किया और पूछा कि ये खबर कैसे छापी। फिर पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल पर मिली इस धमकी के संबंध में पोरसा के पत्रकार कमलेश मिश्रा, कमल सिंह तोमर, राधाकृष्ण गुप्ता, प्रमोद शर्मा, अवधेश शर्मा, केशव सिंह आदि एकजुट होकर पुलिस थाने गए। वहां एक शिकायती आवेदन पुलिस को सौंपा।