- Hindi News
- दो हजार लीटर दूध में मिला था सपरेटा, दूध रिफाइंड के लिए सैंपल
दो हजार लीटर दूध में मिला था सपरेटा, दूध रिफाइंड के लिए सैंपल
मिलावटीदुग्ध पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी की टीम ने जग्गा रोड स्थित महावीरपुरा में संचालित रणवीर सिंह की डेयरी से मिलावटी दूध रिफाइंड ऑयल के सैंपल लिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रणवीर सिंह की डेयरी पर 2000 लीटर दूध में सपरेटा मिला पाया। दूध डेयरी के अंदर सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे जायका रिफाइंड के 24 टीन भी जब्त किए। टीम ने रिफाइंड ऑयल का सैंपल भी लिया। डेयरी के स्टोर से हाइड्रोजन परॉक्साइड से भरी एक केन रसोई गैस का एक सिलेंडर भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से जाहिर हुआ कि अंबाह में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक दूध बनाया जा रहा है। दूध बनाने के लिए कारोबारी रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक अन्य कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को ही पोरसा में नगर पालिका के पास संचालित राकेश शर्मा राकेश बघेल की दूध डेयरी से दूध के सैंपल लिए।
दूध की सैंपलिंग करते अधिकारी।