पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माण कार्य करा रहे पर नहीं दे रहे सेवा शुल्क

निर्माण कार्य करा रहे पर नहीं दे रहे सेवा शुल्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसुनवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया

भास्कर संवाददाता | पोरसा

पंचायत क्षेत्रों में काम के दौरान आ रही परेशानियों को लेकर सरपंच संघ ने चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को अंबाह पहुंचकर जनसुनवाई के दौरान एसडीएम दिनेश चंद सिंगी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने आए पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम को बताया कि पंचायत राज अधिनियम में सरपंचों को दिए गए अधिकारी सुनिश्चित कराए जाएं। सरपंचों के अधिकार छिनने से एक साल से इंदिरा आवास के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त नहीं मिल रही है। इसके अतिरिक्त पंचायत क्षेत्र में उपयंत्री को सेवा शुल्क दिए बगैर निर्माण कार्य कराना मुश्किल हो रहा है। सरपंच के अधिकार छिनने से पात्र हितग्राहियों को वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, निराश्रित योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित नहीं हो रहा है। संघ के मुताबिक उनकी मांगों को सात दिवस में पूरा नहीं किया गया तो वे 17 फरवरी को आंदोलन करेंगे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच हीरादेवी, शांति बाई, विनोद, अनीता बाई, सत्यनारायण शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

खबरें और भी हैं...