पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब नोडल अधिकारी की निगरानी में मिलेगा राशन

अब नोडल अधिकारी की निगरानी में मिलेगा राशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीपीएल उपभोक्ताओं को कंट्रोल दुकान पर प्रावधान के मुताबिक राशन, तेल मिल रहा है अथवा नहीं। सस्ती दरों पर उपभोक्ता को प्रदान की जाने वाली वस्तुओं में किसी प्रकार की कटौती तो नहीं हो रही। उक्त जानकारी अंबाह-पोरसा क्षेत्र की कंट्रोल दुकान पर तैनात किए गए नोडल अधिकारियों ने मंगलवार को उपभोक्ताओं से पूछ-पूछकर एकत्रित की। मालूम हो कि स्थानीय प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार करने के लिए नोडल अधिकारियों के न केवल अलग-अलग दल गठित किए गए हैं, बल्कि कंट्रोल दुकान की सतत निगरानी भी कराई जा रही है। यह बता दें कि एसडीएम दिनेश चंद सिंगी के नेतृत्व में तहसीलदार मनीषा कॉल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरव जैन सहित आठ सदस्यीय दल मंगलवार को तालाब रोड, जैन गली, भुआ का कुआं, डायवर्सन रोड क्षेत्र में पहुंचा। जहां उन्होंने कंट्रोल वितरक द्वारा संधारित किए जा रहे स्टॉक रजिस्टर सहित जरुरी दस्तावेज मेंटेन करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। खास बात यह रही कि इस टीम के सदस्यों ने राशन लेने आए बीपीएल उपभोक्ताओं से अलग-अलग चर्चा कर उनकी परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। ज्यादातर उपभोक्ता नई व्यवस्था के तहत बांटे रहे राशन से संतुष्ट नजर आए। नगरी क्षेत्र में एसडीएम के साथ बीईओ बादाम सिंह, नगर पालिका सीएमओ डीडी कतरोलिया भी निरीक्षण के दौरान साथ देखे गए।

परेशानी होने पर मुझसे संपर्क करें उपभोक्ता
राशन डीलर गड़बड़ी न कर पाएं इसलिए नोडल अधिकारियों की देख-रेख में राशन बंटवाया जा रहा है। इसके बाद भी अगर किसी उपभोक्ता को परेशानी हो तो वह कार्यालय आकर सीधे मुझसे संपर्क कर सकता है। दिनेश चंद सिंगी, एसडीएम अंबाह

144 कर्मचारी लगाए हैं मॉनिटरिंग के लिए
एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अंबाह नगरीय क्षेत्र की 37 एवं पोरस की 35 उचित मूल्य की दुकानों की निगरानी के लिए 144 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक कंट्रोल पर दो कर्मचारियों की निगरानी में बीपीएल उपभोक्ताओं को राशन बंटवाया जा रहा है। इस कार्य के लिए अंबाह-पोरसा में 8-8 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जो लगातार घूमकर वितरण कार्य की स्थिति से एसडीएम को अवगत करा रहे हैं। इससे होने वाली कालाबाजारी पर रोक लगेगी।

समस्या
खबरें और भी हैं...