- Hindi News
- समर्थन मूल्य का लाभ लेने फर्जी व्यक्तियों से खरीदा 6938 क्विंटल गेहूं
समर्थन मूल्य का लाभ लेने फर्जी व्यक्तियों से खरीदा 6938 क्विंटल गेहूं
सैंथराअहीर गांव में स्थित सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक द्वारा गेहूं उपार्जन में भ्रष्टाचार करने का मामला प्रकाश में आया है। सोसाइटी प्रबंधक द्वारा सिर्फ अपने संबंधियों की जमीन का रकवा अधिक बताकर 6938 क्विंटल गेहूं खरीदा गया बल्कि उन्हें 150 रुपए समर्थन मूल्य का लाभ भी दिलाया गया। खाद्य आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी द्वारा की गई जांच के बाद पुलिस ने सोसायटी प्रबंधक सहित 13 लोगों पर भारतीय दंड सहिता की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सैंथरा अहीर के सोसाइटी प्रबंधक शिवराज तोमर ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सर्विस एरिया से बाहर के व्यक्तियों से समर्थन मूल्य पर छह हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद लिया था। पुलिस ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी चतुर्वेदी की रिपोर्ट पर से सोसायटी प्रबंधक सहित अतुल, सुमन, धर्मेंद्र, रामदास, युवराज, राम सुजान, वरुण शर्मा, संतोष, पुष्पा देवी शर्मा, अंजली शर्मा, संदीप, राघवेंद्र कटारे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।