पति पर प्रताड़ना का मामला दर्ज
पोरसा| पोरसाकी रहने वाली नसरीन बानो को उसका पति नसरुद्दीन पुत्र नाजिर खां बीते चार साल से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहा है। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। महिला नसरीन बानो की शिकायत है कि उसका निकाह वर्ष 2010 में संगम विहार नई दिल्ली के रहने वाले नसरुद्दीन के साथ हुआ है। पति और दहेज लाने के सवाल पर फरियादिया को प्रताड़ित करता रहा और अंतत: मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।