राम बारात निकाली, जगह-जगह हुआ स्वागत
तालाब परिसर में चल रही रामलीला दौरान बुधवार की रात धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। भगवान राम द्वारा शिवजी का धनुष तोड़ने के बाद राजा जनक के दरबार में चारों ओर हर्ष व्याप्त हो गया। इस उपलक्ष्य में गुरुवार को नगर के विभिन्न मार्गों से राम बरात निकाली गई। बैंड बाजों के साथ राम बरात की शुरूआत नागाजी मंदिर से की गई।
इसके बाद अंबाह रोड, अटेर रोड, जौटई रोड, सदर बाजार, सब्जी मंडी होते हुए राम बरात पुन: नागाजी मंदिर पहुंची। इस दौरान नगर के श्रद्धालुओं ने राम बरात का जगह-जगह स्वागत किया। राम बरात में रामकिशोर सिंह तोमर, मूलचंद शर्मा, चंदन सिंह, गजेंद्र सिंह तोमर, छोटेलाल शर्मा आदि शामिल थे।
नगर के प्रमुख मार्ग से निकलती राम बारात।