ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
पोरसा| भिंडरोड पर बीती शाम बुधारा गांव के पास ट्रक चालक ने बाइक सवार व्यक्ति में टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भिंड शहर के वार्ड चार निवासी नत्थीलाल पुत्र परिमाल खटीक 60 वर्ष गुरुवार की शाम बाइक पर सवार होकर पोरसा से भिंड जा रहे थे। जैसे ही वे बुधारा गांव के पास पहुंचे तभी सामने रहे ट्रक क्रमांक यूपी-75-एम-5716 के चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।