- Hindi News
- नहाते समय गला दबाकर की गई राहुल की हत्या
नहाते समय गला दबाकर की गई राहुल की हत्या
मर्ग जांच में हुआ खुलासा, तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज।
भास्करसंवाददाता| पोरसा
नगराथाना क्षेत्रांतर्गत अमोल का पुरा गांव मुदारगंज के बीच नहर में नहाते समय तीन लोगों ने मिलकर षणयंत्र पूर्वक राहुल की गला दबाकर हत्या कर दी थी। यह खुलासा चार महीने जांच करने के बाद नगरा पुलिस ने किया है। रविवार की देर रात पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अटेर रोड भिंड निवासी पटे उर्फ शिवानंद शर्मा, बंटी शर्मा, प्रमोद शर्मा अमोल का पुरा में रहने वाले राहुल ओझा को 20 जून के दिन घर से नहर पर नहाने की कहकर अपने साथ ले गए थे। जहां उन्होंने तीनों लोगों ने मिलकर षड़यंत्र पूर्वक राहुल की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू की गई। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि उक्त तीनों लोगों राहुल की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने उक्त तीनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120बी, 201, 34 के तहत उपराध दर्ज कर लिया है।