देवताओं सहित सती माता की स्थापना कराई
माहोर ग्वार्रे वैश्य समाज द्वारा देव स्थान जमाहर में बीते रोज धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान देवताओं सहित सतीमाता की स्थापना कराई गई। मूर्ति स्थापना का कार्य वेद मंत्रों के बीच आचार्य राकेश शास्त्री ने कराया। देशभर में रह रहे गांगिल गोत्र के परिवार इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने जमाहर आए थे। मूर्ति स्थापना एवं देवताओं की पदस्थापना में समाज के सभी बंधुओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है। भविष्य में यहां पार्क विकसित करने की योजना भी बनाई गई है। इस अवसर पर विश्वशांति की कामना के लिए पांच कुंडीय हवन भी किया गया।