राधाकृष्ण मंदिर में की गई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा
अंबाह | पोरसा चौराहे पर नव-निर्मित भव्य राधा-कृष्ण मंदिर में बुधवार को अनेक देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करा दी गई है। भगवानों की विभिन्न मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा पं. गिर्राज मिश्र ने वैदिक द्वारा मंत्र के बीच कराई गई। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व तोरण बांधा गया। इसके बाद ध्वजा चढ़ाई गई। तत्पश्चात शुभ मुहूर्त में राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, शिव-परिवार, श्रीराम दरबार एवं हनुमानजी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का समापन कार्यक्रम विश्व शांति यज्ञ के बाद विशाल भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर तांती राम अग्रवााल, कैलाशचंद अग्रवाल, रामस्वरूप, रामप्रकाश, राकेश, बंटी, लल्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।