पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर जाम लगाकर किया पुलिस पर पथराव

सड़क पर जाम लगाकर किया पुलिस पर पथराव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| भोपालरोड पर चौपड़ा मोहल्ले के पास एक पुलिसकर्मी द्वारा आटो चालक के साथ की गई मारपीट के विरोध में लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी कर दिया। इस पथराव से एक बस के कांच फूट गए।

रविवार को दोपहर के समय आटो चालक राजू यादव अपने आटो में गेट लेकर जा रहा था। चौपड़ा मोहल्ले के पास एक पुलिसकर्मी ने पूछताछ कर मारपीट कर दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में भोपाल रोड पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया और उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। एसडीएम उमराव सिंह मरावी, एसडीओपी जेएस अहिरवाल, कोतवाली टीआई राकेश जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम से भोपाल रोड पर बड़ी वाहनों की लाइन लग गई।