अभियान को लेकर चर्चा
रायसेन| पाटनदेवस्थित मीणा भवन में भाजयुमो की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के सदस्यता अभियान और लक्ष्य को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जयप्रकाश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सदस्य ही सदस्यता अभियान के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। मोर्चा समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करता है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सिद्दीक सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर ओपी मीणा, चैन सिंह मीणा, मलखान लोधी, अशोक चिढ़ार, वीरेंद्र बघेल, आदित्य शर्मा, दीपक मीणा, भूपेंद्र पवार, जगदीश कुशवाह, महेश राठौर, नीलेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रविवार को पाटनदेव स्थित मीणा भवन में भाजयुमो की बैठक आयोजित की गई।