पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान शिव का होगा महाअिभषेक पूजन

भगवान शिव का होगा महाअिभषेक पूजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| शहरमें महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। किले की पहाड़ी स्थित सोमेश्वरधाम पर जहां मेले का आयोजन होगा, वहीं भोजपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय भोजपुर उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

गंज बाजार स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हंै। यहां 17 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाअभिषेक पूजन मंदिर के पुजारी पं. दुर्गा प्रसाद शर्मा द्वारा किया जाएगा।

^धार्मिक स्थलों को संवारने का यह सामूहिक प्रयास है। हमे अच्छा लग रहा है कि लोगों को यह पता चल रहा है और वे हमारे अभियान में सहभागिता में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। मोनूशर्मा

^अपने धार्मिक स्थलों के बेहतर रखरखाव की जिम्मेदारी हमारी ही है। हम इस काम में प्रत्येक गांव के लोगों को जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ भी रहे हैं। निखिलखरे

यह कहा लोगों ने

^धार्मिकस्थानों पर सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। हमारी सनातन संस्कृति में तन से किए गए कार्यों को श्रेष्ठ माना गया है। अब हम मंदिरों के सौंदर्य और इनकी सुरक्षा में अपना योगदान देंगे। अंकिततिवारी