पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब वृद्धों और संपत्ति की सुरक्षा करेगी पुलिस

अब वृद्धों और संपत्ति की सुरक्षा करेगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| वरिष्ठनागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस को अधिक सतर्क रहना पड़ सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस हर जिले में टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। पुलिस विभाग में जिला स्तरीय विशेष सेल गठित की जाएगी। यह सेल बुजुर्गों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेगी।

बुजुर्गों के संपर्क में रहने के लिए पुलिस हर तीन माह में वृद्धजन की बैठक लेगी। समस्या जानने के साथ लगातार संपर्क में रहेगी। एनजीओ की मदद से सीनियर सिटीजन के समूह बनाने के अलावा एनजीओ काउंसलिंग करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के समूह में एनजीओ की मदद से डॉक्टर, वकील, सिक्योरिटी एक्सपर्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुडे लोग शामिल किए जाएंगे।

किरायेदारपर भी रखेंगे नजर

बुजुर्गोंके घर में उनके साथ कोई किरायेदार या सेवादार है तो पुलिस उनके घर जाकर तहकीकात करना होगा और पूरा रिकार्ड एकत्रित करना होगा। इस आधार पर किराएदार का वेरीफिकेशन कराया जाएगा। बुजुर्गों को उनके अधिकार और कानून से अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाए। बुजुर्गों से बात कर उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

सेल के लिए भेजा प्रस्ताव

^जिले में बुजुर्गों के लिए विशेष सेल गठित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस सेल के गठन के बाद बुजुर्गों की ससस्याओं को शीघ्र निराकरण हो सकता है केबीशर्मा, एसपीरायसेन