पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष ग्रामसभा की नहीं दी ग्रामीणों को जानकारी

विशेष ग्रामसभा की नहीं दी ग्रामीणों को जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराज के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा होना थी। इस सभा में गांव की महिलाओं को उपस्थित होना था। इस तरह जिले की कई ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की महज खानापूर्ति की गई।

प्रदेशभर में महिलाओं के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना था। इसके लिए प्रमुख सचिव द्वारा निर्देशित भी किया गया था। इस सभा के दौरान भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा महिलाओं को विशेष जानकारी दी गई, लेकिन जिले की कई ग्राम पंचायतों में इस आयोजन की जानकारी ही नहीं थी। ग्रमीणों को भी जानकारी नहीं थी।

सभाही नहीं हुई: भादनेरग्राम पंचायत के हालात इन दिनों बदतर हैं। ग्रामीणों से जब ग्राम सभा के संबंध में पूछा गया तो कुछ बता सके। इस दौरान अवतार सिंह ठाकुर, राहुल राजपूत, कल्याण सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच-सचिव और उपसचिव ही बैठकर ग्राम सभाएं कर लेते हैं। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जाती है। शुक्रवार को भी विशेष ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया। जिला पंचायत सीईओ अनुराग चौधरी का कहना है कि 10-10 पंचायतों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। ये अधिकारी शनिवार तक रिपाेर्ट देंगे। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दी जाती है सूचना

^विशेषग्रामसभा का आयोजन नहीं किया जा सका है। एक दो दिन बाद सभा की जाएगी। जब भी ग्राम सभा होती है तो मुनादी करा दी जाती है। सभी ग्रामीणों को सूचना दी जाती है। मुकेशयादव, सरपंचग्रापं भादनेर रायसेन।

रायसेन। ग्रामभदनेर में ग्राम सभा नहीं हो सकी। बंद ताले को दिखाते ग्रामीण।