पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हट सका अतिक्रमण

नहीं हट सका अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में गली-मोहल्ले और चौराहों पर पसरा अतिक्रमण नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बनने लगा है। जनता की शिकायतों के बाद शुक्रवार को नगरपालिका अमला अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में निकला, लेकिन यह कार्रवाई पुलिस बल की कमी और कर्मचारियों की दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी के चलते महज औपचारिकता बनकर रह गई।

बस स्टैंड रोड, सागर तिराहा, पटनापुरा, तिपट्टा बाजार, इंडियन चौराहा तक अतिक्रमण ही अतिक्रमण नजर आने लगा है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी और कर्मचारियों की कमजोरी के कारण इस विकराल समस्या का समाधान होते नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को नगर से अतिक्रमण को हटाने के लिए निकले नपा के कर्मचारी मुख्य बाजार का अतिक्रमण नहीं हटा सके। कृषि उपज मंडी के पास से कुछ अतिक्रमण हटाया गया। वहीं सागर तिराहे से रेत गिट्टी को जब्त किया गया।

अमले के साथ था 1 जवान

मुख्य बाजर से अतिक्रमण हटाने के लिए निकले नपा अमले के कर्मचारियों के साथ पुलिस का एक जवान ही साथ था। पहले तो शहर प्रशासन सख्ती से साथ अतिक्रमण की बात कर रहा था, लेकिन महज एक पुलिस जवान के दम पर ऐसा संभव नहीं था। बाजार में अमला डर के कारण किसी से सख्ती के साथ हिदायत भी नहीं दे सका। हालांकि सागर तिराहे पर रोड़ किनारे पर पड़ी रेत और गिट्टी को जब्त किया गया।

कहां-कहां है अतिक्रमण



सागर तिराहे से लेकर पटनापुरा मोहल्ले तक मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कारोबार संचालित है। अतिक्रमण के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

अतिक्रमण करने वाले बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई करने से जहां नपा प्रशासन बचता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं छोटे-छोटे अतिक्रमणकारियों पर भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुछ दिनों पहले एक स्थान से अतिक्रमण हटाया गया था। वहीं एक दिन पहले मंडी के पास भी कार्रवाई की औपचारिकता निभाई जा रही है।

कहां करें वाहनों की पार्किंग

नपा कर्मचारियों ने जब लक्ष्मीनारायण मार्केट के सामने बेतरतीब ढंग से वाहनों को देखा तो कार्रवाई की बात करने लगे। लेकिन कर्मचारी एक दो गाड़ी को व्यवस्थित करवा कर चलते बने। पुलिस जवान और कर्मचारियों कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं दिखाई।

इस दौरान मौके पर मौजूद वाहन चालक केशव सेन का कहना था कि नपा प्रशासन वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करे।