हाथ धुलाने का दिया प्रशिक्षण
सिलवानी| प्राथमिकमाध्यमिक शालाओं में 15 अक्टूबर को छात्र, छात्राओं के हाथ धुलाए जाने के लिए आयोजित किए जाने कार्यक्रम के पूर्व स्कूली शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इसके लिए जनपद शिक्षा केंद्र में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायसेन से आए मास्टर ट्रेनर विजय विश्वकर्मा नरेंद्र लोधी द्वारा शिक्षकों को हाथ धुलाए जाने के टिप्स दिए गए। शिक्षकों को बताया गया कि कब और किस तरह कार्यक्रम को संपन्न किया जाना है। इस दौरान वीएसी महजबी सिद्दीकी, स्वतंत्र नेमा दुर्गा लोधी के द्वारा कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 40 से अधिक शिक्षक उपस्थित थे। ब्लाक की एेसी शालाओं में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जहां छात्र-छात्राओं की संख्या एक सौ से अधिक है।