कृषि क्रांति रथ करेगा जागरूक
कृषि क्रांति रथ करेगा जागरूक
रायसेन| कृषिमहोत्सव के अंतर्गत जिले के सभी ब्लाकों में कृषि क्रांंति रथों को रवाना किया गया है। इन रथों के माध्यम से ग्रामवासियों तथा किसानोंं को कृषि की नवीनतम तकनीकों एवं उन्नत बीज, उर्वरक सहित खेती से जुड़ी अन्य जानकारियां दी जा रही हैं। सांची ब्लाक के अंतर्गत कृषि क्रांति रथ 29 सितंबर को पंचायत खोहा, बेरखेड़ी, पंचायत नरखेड़ी के ग्राम कुल्हाडि़या तथा 30 सितंबर को पंचायत सेमरा, अम्बाड़ी तथा दीवानगंज में भ्रमण करेगा। इसी प्रकार 1 अक्टूबर को कृषि क्रांति रथ जमुनिया, कायमपुर एवं नीनोद में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक भ्रमण करेगा।