वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई
वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई
रायसेन| सांचीरोड स्थित गोपालपुर में परिवहन अधिकारी ने वाहनों की चैकिंग करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान बगैर परमिट चल रहे आटो चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है। मौके पर मौजूद जिला परिवहन अधिकारी एसके मालवीय ने बताया कि वाहनों और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोगों द्वारा 181 पर कॉल कर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इन शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिकायतों के अनुसार कई वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक परिवहन किया जा रहा था, कई वाहन चालकों के पास फिटनेस नहीं था। सख्ती के साथ वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।