पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महोत्सव में दी जा रही उन्नत खेती की जानकारी

महोत्सव में दी जा रही उन्नत खेती की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी| किसानोंको उन्नत खेती के गुर बताकर खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रदेश शासन द्वारा कृषि महोत्सव के तहत किसानों को विभिन्न खेती की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को क्रांति रथ सिरवारा, बाड़ी, पहुंचा। यहां तहसीलदार मनोज उपाध्याय के उपस्थिति में किसानों की तरह-तरह की उन्नत खेती की जानकारी प्रदान की गई। यह क्रांति रथ रात्रि मे ग्राम बाबई में रुकेगा। रथ में फिल्म दिखाई और कृषकों को एसआरई पद्धति से कृषि करने के गुर सिखाए गए। प्रकृति असंतुलन ने कृषि को काफी हानि पहुंचाई है। असमय वर्षा होना या समय पर वर्षा का होना, खेतों में कही कम कही जायदा पानी भरने से कृषि को हानि पहुंच रही है।

फसलों को सुरक्षित रख बहुत मुश्किल हो रहा है। बारना कमांड क्षेत्र सुगंधित धान की खेती के लिए प्रसिद्ध है, मध्य प्रदेश में रायसेन जिला, रायसेन जिले में बाड़ी ब्लाक में सुगंधित धान की अच्छी पैदावार होती है। आज धान की खेती में अधिक रोग आने लगे हैं। रोग आने का कारण क्षेत्र की मिट्टी का सही परीक्षण नहीं करने और असंतुलित मात्रा में खाद पोटाश रासायनिक पदार्थ डालने से बिमारिया रही है। डॉ रंजीत सिंह राघव कृषि विज्ञान केन्द्र बनखेड़ी द्वारा रोगों के आने के कारण उनसे निजात के उपाय भी बताए गए।