होने लगा गुलाबी ठंड का अहसास
होने लगा गुलाबी ठंड का अहसास
रायसेन| मौसममें एक बार फिर परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। रविवार को दिन भर आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। इससे लोगों को हल्की बारिश होने की उम्मीद भी बनी रही, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई हैं, परंतु रात के तापमान में जरूर काफी अंतर गया है। रात के समय लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। रात का मौसम ठंडा होने से दीपावली तक तेज सर्दी पड़ने की उम्मीद अभी से बनने लगी है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में आसमान पर हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की उम्मीद है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रात का ताममान 19 डिग्री और दिन का तापमान 33 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है। रात के तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड का अहसास लोगों को होगा। श्री तोमर ने किसानों को फसलों में कीट व्याधि के बढ़ने की संभावना को देखते हुए उसके नियंत्रण पर ध्यान देने की सलाह दी है।