नहीं मिल रही बिजली, फिर भी रहे बिल
नगरमें बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। हर कभी बिजली गुल की जा रही है। वहीं बिल भी हद से ज्यादा रहे हैं। भारी भरकम बिल आने के बाद रोजाना बड़ी संख्या में लोग विद्युत कंपनी के कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी बिलों में सुधार नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में शहर के लोगों ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में पेजन सिंह भदौरिया, जसवंत सिंह लोधी, बबलू वर्मा, जमना कुशवाह, राजकुमार शर्मा, आशीष अग्रवाल, प्रीति लोधी, रानी राजपूत, पंकज ककोजिया, संदीप कुमार सिंघल, उमेश चौधरी, प्रकाश लोधी, तेजराम लोधी, मोहनबाबू साहू, विपिन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हैं।