पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी 3 माह लगाएगी नंबर प्लेट

कंपनी 3 माह लगाएगी नंबर प्लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजीयन वाले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी

वाहनोंमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगने से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके वाहनों पर फिर से नंबर प्लेट लगने लगेगी। हाईकोर्ट ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी को तीन माह की मोहलत दे दी है। इस मोहलत के बाद भी कंपनी द्वारा लेट लतीफी की जाती है, तो उसका ठेका तीन माह फिर से निरस्त हो जाएगा। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उक्त कंपनी द्वारा वाहनों की नंबर प्लेट बनते ही वाहन मालिकों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था भी अमल में लाई जा रही है,ताकि वाहन मालिकों को किसी प्रकार की असुविधा हो।

जिले के वाहनों में लगने वाली नंबर प्लेट बनाने का काम भोपाल की लिंक उत्सव आटो सिस्टम कंपनी के पास है। नंबर प्लेट लगने में हो रही देरी को ध्यान में रखकर जून में हाईकोर्ट द्वारा उक्त कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद से नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम बंद था। इस कारण वाहन चालकों को अपने वाहनों में नंबर प्लेट लगवाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा था। अब कंपनी की अपील पर हाईकोर्ट ने तीन महीने की मोहलत दे दी है। स्टे के बाद कंपनी को गलती सुधारने के लिए समय मिल गया है। कंपनी अब तीन माह तक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाएगी। जल्द ही प्लेटें तैयार की जाएंगी और एसएमएस कर वाहन चालकों को बुलाया जाएगा।

नंबर प्लेट तैयार होने पर वाहन चालकों को मिलेगा एसएमएस

अबवाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तैयार होने की सूचना के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नंबर प्लेट तैयार होते ही कंपनी द्वारा वाहन मालिकों को एसएमएस भेजा जाएगा। इस एसएमएस के माध्यम से कंपनी वाहन चालक को वाहन में नंबर प्लेट लगवाने के लिए बुलाएगी। इससे वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए कंपनी ऑफिस के चक्कर भी नहीं काटना पड़ेंगे और इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। अब तक एजेंसी द्वारा नंबर प्लेट तैयार होने की सूचना मिलती थी। इसमें लेट लतीफी होती थी। इस कारण कई वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई हो जाती थी।

परिवहन विभाग के अनुसार अब जिन गाड़ियों के पंजीयन हो रहे हैं, उन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य है। अब कंपनी द्वारा नंबर प्लेट के लिए यथावत रसीद काटी जाएगी। लोग अपने वाहनों मे