पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों में छुटि्टयां, 7 दिन नहीं होगा काम

बैंकों में छुटि्टयां, 7 दिन नहीं होगा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्टूबरका पहला सप्ताह बैंककर्मियों और कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आया है। इस सप्ताह में बैंकों में 7 दिनों की छुट्टी है, जिसमें से 2 दिन इंटरनल वर्क, 2 गजटेड हॉलीडे, 2 वीकेंड और 1 त्योहारी छुट्टी है। सरकारी कार्यालयों में 2 से 6 अक्टूबर तक छुट्टियां हैं। बीच में एक दिन शनिवार को ऑफिस लगेगा, लेकिन इसके लिए भी कई कर्मचारियों ने अवकाश ले लिया है। इन सरकारी अवकाशों को देखते हुए लोगों को अपने काम सोमवार-मंगलवार तक पूरे करने होंगे, वरना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बैंकों द्वारा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हॉफ ईयरली क्लोजिंग की घोषणा की गई है। इन दो दिनों में बैंक तो खुले रहेंगे, लेकिन कर्मचारी आंतरिक लेखा-जोखा में व्यस्त रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को दशहरा की छुट्टी होगी। 4 अक्टूबर को शनिवार होने से हॉफ डे होगा। 5 अक्टूबर को रविवार और 6 अक्टूबर को बकरीद की छुट्टी रहेगी। इस तरह 7 दिन बैंक लगातार बंद रहेंगे।

एटीएमके कैश में हो सकती है कमी

बैंकोंमें अवकाश और त्योहारी सीजन के कारण एटीएम में भी कैश की कमी हो सकती है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान एटीएम में कैश की कमी नहीं आएगी। लीड बैंक के प्रबंधक डीएस कुशवाह ने बताया कि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हॉफ ईयरली क्लोजिंग नहीं होगी, इसलिए सभी बैंकों में कामकाज होगा, जबकि बैंकों में 2, 3, 5 और 6 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। 4 अक्टूबर शनिवार को बैंक खुलेंगे और कामकाज होगा। अवकाश वाले दिनों में लोग एटीएम से राशि का आहरण कर सकेंगे।

7तारीख के बाद मिलेगी वेतन पेंशन

बैंकोंमें अवकाश और त्योहारी सीजन के कारण कर्मचारियों को वेतन और पेंशन की राशि मिलना भी मुश्किल होगा। जिला कोषालय से बैंकों में वेतन की राशि तो भेज दी जाएगी, लेकिन उसका लेन देन 7 अक्टूबर के बाद ही हो पाएगा। जिन बैंकों में कर्मचारियों के वेतन की इंट्री हो जाएगी, वे कर्मचारी जरूर एटीएम से वेतन और पेंशन निकाल सकेंगे, लेकिन जो कर्मचारी और पेंशनधारी विड्रोल के माध्यम से ही बैंकों से राशि का आहरण करते हैं, उन्हें जरूर 7 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।