एनएसएस दिवस पर रंगारंग प्रस्तुति दी
एनएसएस दिवस पर रंगारंग प्रस्तुति दी
रायसेन| शासकीयउत्कृष्ट विद्यालय में एनएसएस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीपीसी एससी पांडे और वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. व्हीके शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। एनएसएस प्रभारी विनोद दुबे ने साल भर होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन विनोद खत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कमलेश नरवरे, आईएल चिरामन, गजराज सिंह, डीएस कुशवाह, रेशमा काजी, शोभना श्रीवास्तव, नीलेश यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।