पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेसीडेंसी काॅलेज के लेखापाल से मारपीट

प्रेसीडेंसी काॅलेज के लेखापाल से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने जताया विरोध

बुधवारको प्रेसीडेंस्ी काॅलेज के लेखापाल पंकज शर्मा के साथ एक छात्रा के भाई ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण एटीकेटी की अंकसूची नहीं देने को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। इस मारपीट के बाद काॅलेज के छात्र-छात्राओं और काॅलेज संचालक ने लेखापाल के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।

मुखर्जीनगर निवासी महेंद्र गौर मंगलवार को अपनी बहन की एटीकेटी की अंकसूची लेने के लिए प्रेसीडेंस्ी काॅलेज पहुंचा था। यहां पर लेखापाल पंकज शर्मा ने किसी भी विद्यार्थी की एटीकेटी की अंकसूची बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से नहीं आने की बात उससे कही थी। अंकसूची नहीं मिलने के कारण वह लेखापाल से विवाद करने लगा। जैसे तैसे काॅलेज के लोगों ने उसे समझा बुझाकर वहां से भगा दिया।

बुधवार को सुबह 9.30 बजे अर्जुन नगर में महेंद्र गौर ने लेखापाल पंकज शर्मा पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जब इसकी जानकारी काॅलेज के छात्रों और स्टॉफ को मिली तो वे सभी एकत्रित होकर कोतवाली थाने पहुंच गए।

काॅलेज संचालक संजय गोयल एवं अब्बास हुसैन सहित छात्र-छात्राओं ने लेखापाल के साथ हुई मारपीट को लेकर विरोध जताया। लोगों ने कोतवाली थाना प्रभारी राकेश जैन से उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। टीआई राकेश जैन ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही है।

रायसेन। थानेमें शिकायत दर्ज करते कालेज लेखपाल।

रायसेन। काॅलेजमेंे लेखपाल से मारपीट को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहंुचे।