ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई कराने की मांग
जिलामुस्लिम त्योहार कमेटी ने ईद-उल-अजहा की व्यवस्थाओं को लेकर अपर कलेक्टर राधेश्याम अगस्थी को ज्ञापन कलेक्टोरेट कार्यालय में सौंपा। अध्यक्ष मो. तलत खान तलत संरक्षक जमशेद सिद्दीकी ने ज्ञापन में मांग की कि जिले की समस्त ईदगाहों, जामा मस्जिदों अन्य प्रमुख मस्जिदों जहां-जहां ईद-उल-अजहा की नमाज मुस्लिम समाज के लोग अदा करेंगे, उसके आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए।
इसके साथ ही जिले के समस्त ईदगाह अन्य प्रमुख मस्जिदों में जहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां पर नमाजियों के वजू आदि कार्यों के लिए नपा, नगर पंचायत पंचायतों द्वारा पानी के टैंकरों से पानी की पर्याप्त आपूर्ति की जाए। आसपास की सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, उन गड्ढों को भरवाकर डामरीकरण किया जाए। जिला मुख्यालय की ईदगाह अन्य प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष तौर पर नगर पालिका के टैंकरों से पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए।
बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि जुटाई
रायसेन। विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को राजीव गांधी काॅलेज में बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्रित की गई।