पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आकर्षक पंडालों में िवराजेंगी मां जगदंबे

आकर्षक पंडालों में िवराजेंगी मां जगदंबे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शक्तिकी आराधना का महापर्व नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस पर्व को लेकर मंदिरों एवं पंडालों में तैयारियों को लेकर बुधवार को अंतिम रूप दिया जाता रहा। शहर में करीब 67 स्थानों पर मां अंबे की प्रतिमाओं को विराजमान कराने के लिए पंडाल का निर्माण किया जा गया है।

शहर के बस स्टैंड, सागर तिराहा, महामाया चौक, मुखर्जी नगर, पाटनदेव सहित अन्य स्थानों पर बड़ी झांकियां सजाई जाएंगी। इन स्थानों पर आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। वहीं सिद्ध कंकाली माता का दरबार और खंडेरा वाली माता मंदिर में नवरात्रि को लेकर विशेष व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। यहां पर नवरात्रि में हजारों की संख्या में देवी भक्त मां के दर्शनों के लिए आते हैं। इसके अलावा शहर में स्थित शिवोम तीर्थ मुखर्जी नगर, गोपालपुर स्थित सिद्धिदात्री मंदिर, गंजबाजार स्थित मां काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में आकर्षक रूप से साज-सज्जा की गई है। गुरुवार को घट स्थापना के साथ ही देवी पंडालों में प्रतिमाओं को विराजमान किया जाएगा। मंदिर में नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन, घट स्थापना सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। दूसरी ओर देवी पंडालों के आसपास भी आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। वहीं मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

गंजबाजारस्थिम मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि नवरात्रि का पर्व गुरुवार से प्रारंभ होगा। सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक चल, लाभ और अमृत के योग होने से घटस्थापना के लिए श्रेष्ठ समय रहेगा। इसी तरह इस अपराह्न 4.30 से रात 9 बजे तक शुभ, अमृत एवं चल का मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा। इस मुहूर्त में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जा सकती है।

रायसेन। सजेपंंडाल, गुरुवार को विराजेंगी मां भगवती।