मंत्री ने जिले की संगठन शक्ति को सराहा
रायसेन| भारतीयजनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई मुददों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राजस्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा की डेढ़ साल मंे जिला भाजपा ने जो संगठन शक्ति के माध्यम से जिले में भाजपा को विजय दिलाई वह स्मरणीय है।
भाजपा गरीबों, दीनदुखियों, किसानों एवं महिलाओं की सेवा करके प्रदेश से गरीबी हटाने के लिए प्रयासरत है। हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपना है कि प्रदेश से गरीबी हटे और मप्र स्वर्णिम राज्य बने। पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि जिले के भाजपा संगठन ने मंडी चुनावों, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव मेंे जो सफलता प्राप्त की है, वह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। जिला अध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक बूथस्तर पर परिवार संपर्क किया जाएगा। 5 से 15 अक्टूबर अभ्यास वर्ग नगर केन्द्र पालक संजोयक के होंगे। संयोजक एवं पालक पुनरीक्षण किया जाएगा। जिला भाजपा कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू करने की चर्चा भी की गई। कृषि महोत्सव एवं क्रंातिरथ 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बैठक में सभांगीय सगंठन मंत्री सुरेश आर्य, बरेली विधायक रामकिशन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, मंडीदीप नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, तेजसिंह नागर,मुनव्वर पटेल, मंडीदीप मंडल अध्यक्ष अरविन्द जैन, राधाकृष्ण आडवानी, डॉ. भूपेन्द्र नागर, रामेश्वर नागर, विजय कोठारी, रविन्द्र विजय, असद बैग, हरप्रित कोर बिटटू, प्रीति नागर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रायसेन। भाजपाजिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई।