पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्सव में युवाओं ने दी सामूहिक नृत्य प्रस्तुति

उत्सव में युवाओं ने दी सामूहिक नृत्य प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | रायसेन

शहरके स्वामी विवेकानंद काॅलेज में युवा उत्सव के तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा छात्रों ने मेरा भारत महान गीत की प्रस्तुति देकर देश भावना का परिचय दिया।

शहर के स्वामी विवेकानंद काॅलेज और गर्ल्स काॅलेज में दो दिन से युवा उत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। युवा उत्सव के इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद काॅलेज में डॉ. वायएस रघुवंशी, डॉ. रॉवल, डॉ. आलोक राय, डॉ. अनिल जुनेजा, प्रो. संतोष दाखले और डॉ. श्रीकांत रिंगे की देखरेख में युवा उत्सव के कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। युवा उत्सव में 25 सितंबर को क्ले माडलिंग, रंगोली, कोलाज, पोस्टर निर्माण, कार्टूनिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। उक्त कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चलेेंगे।

रायसेन। विवेकानंदकाॅलेज में छात्राओं ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।