आज मनाया जाएगा लोक सेवा दिवस
रायसेन| गुरुवारको जिले भर में लोक सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्येक कार्यालय में कार्यालय प्रमुख द्वारा सुबह 10.30 बजे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोक सेवा की शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में लगभग 20 आवेदकों को विभिन्न सेवाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों में वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध, लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने तथा विद्यार्थियों को लोक सेवा केन्द्र का भ्रमण कराकर उन्हें प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।