पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री आज करेंगे कृषि महोत्सव का शुभारंभ

प्रभारी मंत्री आज करेंगे कृषि महोत्सव का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी मंत्री आज करेंगे कृषि महोत्सव का शुभारंभ

रायसेन| प्रदेशके गृहमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल गौर द्वारा गुरुवार को सुबह 11 बजे कृषि महोत्सव का शुभारंभ उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल सांची में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल द्वारा की जाएगी।

कलेक्टर जेके जैन ने बताया कि कृषि महोत्सव 25 सितंबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले के सभी किसानों एवं कृषि से जुड़े सभी व्यक्तियों को इस कृषि महोत्सव से जोड़ा जाएगा। उन्हें कृषि से संबंधित समस्त योजनाओं, तकनीकों एवं खाद, बीज के उपयोग, फसल चक्र मिट्टी परीक्षण, व्यवसायिक कृषि, उद्यानिकी तथा कृषि से जुड़े अन्य सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी ताकि किसान इन जानकारियों एवं सुविधाओं का लाभ लेकर उत्पादकता बढ़ाकर आर्थिक विकास कर सकें। जिले भर में कृषि रथ रवाना किए जाएंगे, जो प्रत्येक गांव पहुंच कर किसानों को खेती किसानी के तरीकों से अवगत कराएंगे।