- Hindi News
- जैन मंदिरों में चोरी की घटना को लेकर आक्रोश
जैन मंदिरों में चोरी की घटना को लेकर आक्रोश
समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जैनमंदिरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं और चोरों के नहीं पकड़े जाने से जैन समाज के लोगों में आक्रोश व्यप्त है। एक सप्ताह के भीतर सुल्तानगंज और रायसेन के जैन मंदिर में चोरी की घटना हुई हैं। इन दोनों मंदिरों में हुई चोरी की घटना के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सकल दिगंबर जैन मंदिर से समाज अध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में समाज के लोगों ने शहर में जुलूस निकाल कर तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां पर मु यमंत्री शिवराज सिंह चैहान एवं गृह मंत्री के नाम का तहसीलदार एसएल शाक्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। ज्ञापन में चेतावानी दी गई है कि यदि चोरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले भर में जैन समाज द्वारा उग्र आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इस ज्ञापन में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप जैन,अरविंद समैया,जेके जैन, राजकुमार जैन, कैलाश समैया,प्रवीण जैन,जिनेश जैन, जयकुमार जैन, सरस जैन,दीपक जैन झंकार,संतोष जैन,महेश जैन, मुकेश शर्राफ,बन्टू जैन,कमल जैन, विमल जैन, बजरंग दल के कमल नामदेव,राजकुमार जैन चाय,विक्की जैन, सुनील जैन सहित बड़ी सं या में जैन समाज के लोग शामिल थे।
बेगमगंज। जैनमंदिरों में चोरी की घटनाओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।