पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ आज से

मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ आज से

रायसेन। स्थानीयमहाकाली चौक स्थित महाकाली मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर गुरुवार से नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ होगा। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित रवि शंकर आचार्य एवं पूर्व नपा अध्यक्ष रामप्रसाद राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित भगवानदास दीक्षित द्वारा सर्वप्रथम माता महाकाली का अभिषेक पूजन करेंगे। इसके बाद विधिवत् नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत होगी।

चिनार पार्क स्थित शिव मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार से गायत्री हवन यज्ञ प्रारंभ होगा। यह हवन यज्ञ सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिदिन चलेगा। गायत्री परिवार के सदस्यों ने धर्मप्रेमी नागरिकों से हवन यज्ञ में शामिल होने की अपील की है।

गोपालपुर स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी हनुमान परिसर में स्थित मां विजयासन दरबार में नवरात्रि के उपलक्ष्य में नौ दिन तक कन्या भोज का आयोजन होगा। इस मंदिर पर 21 सालों से नवरात्रि में नौ दिन कन्या भोज का आयोजन हो रहा है।