पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजे माता के दरबार, शक्ति की भक्ति में रमेगा नगर

सजे माता के दरबार, शक्ति की भक्ति में रमेगा नगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| गुरुवारसे आरंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि महोत्सव के चलते नगर के समस्त दुर्गा मंदिर साज सज्जा से सुशोभित किए गए हैं। अल सुबह से जल चढ़ाने के लिए आने वाले भक्तों को रास्ते मे किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े इसलिए थाना प्रभारी ने अधीनस्थ स्टाफ को सख्त पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हंै।

रायसेन रोड स्थित खेड़ापति मंदिर के पुजारी पंडित कमल किशोर शर्मा ने बताया कि मंदिर पर सुबह चार बजे से भक्तों का आना आरंभ हो जाता है। इसको देखते हुए मंदिर परिसर मे ग्रिल लगाई गई जिससे की भक्त क्रमबद्ध तरीके से मां दुर्गा की आराधना कर सकंे। इधर नवरात्र में नगर में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के पंडालों के आयोजकों द्वारा सजाया जा रहा है। नगर में इस वर्ष एक दर्जन से अधिक स्थानों पर झांकी लगाने का अनुमान है।

देवीभक्तों में उत्साह: देवरी। नगरमें शारदीय नवरात्र पर्व का प्रारंभ गुरुवार से किया जाएगा। इसी के साथ ही शारदीय नवरात्रि की धूम का आगाज हो जाएगा। पर्व को आस्था के साथ मनाए जाने को लेकर मातारानी के भक्तों में उत्साह बना हुआ है। गुरुवार को नगर में कई स्थानों पर मा दुर्गाजी की स्थापना की जाकर उनके समक्ष प्रतिदिन भजन पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के द्वारा झांकी पंडालों को सजाए जाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। वहीं मूर्तिकार भी दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

इस अवसर पर देवी मंदिरों में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अल सुबह से ही माता के भक्तों के द्वारा जल अर्पण किए जाने के लिए देवी मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। प्रशासन भी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक कराने के लिए मुस्तैद हैै।

आज विराजेंगी जगत जननी मां अंबे

सिलवानी।शारदेय नवरात्र पर्व गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। देवी भक्तों द्वारा शक्ति की देवी की उपासना करने के लिए तैयारियां जुटाई जा रही हंै। गुरुवार को घट स्थापना के साथ ही राक्षरों का संहार करने वाली मां दुर्गा के विभिन्न रुपों की प्रतिमाओं की स्थापना कर उनकी पूजा उपासना का दौर प्रारंभ हो जाएगा। नगर में शिवाजी नगर, गांधी आश्रम परिसर, तहसील प्रांगण, उत्कृष्ट विद्यालय, सरस्वती नगर, काली चौक, गंाधीनगर, जमुनियापुरा आदि स्थानों पर मॉ दुर्गा के विभिन्न रुपों में मां अंबे की झांकी लगाई ज