- Hindi News
- आत्मरक्षा के लिए छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट
आत्मरक्षा के लिए छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट
आत्मरक्षा के लिए छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट
रायसेन| रानीदुर्गावती छात्रावास गोपालपुर में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ध्यान,योग एवं मार्शल आर्ट का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। कोच देवेंद्र पटेल द्वारा छात्राओं को मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्मरक्षा करने के गुर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा शिविर में ध्यान और योग के बारे जानकारी दी जा रही है, ताकि बालिकाएं स्वस्थ बनी रहें। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विद्यालय एवं रानी दुर्गावती बालिका छात्रावास की प्राचार्या शांभवी शर्मा ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हिदूं उत्सव समिति के अध्यक्ष बबलू ठाकुर एवं उपाध्यक्ष राहुल राठौर ने कहा कि नारियों का सम्मान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना बहुत अच्छा कार्य है। ऐसे कार्यक्रम रखने से छात्राओं को आत्म रक्षा करने के लिए बल मिलेगा।