पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजाक्स के चुनाव 2 नवंबर को

अजाक्स के चुनाव 2 नवंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजाक्स के चुनाव 2 नवंबर को

रायसेन| अजाक्ससंघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह चुनाव 2 नवंबर को कराए जाएंगे। इस चुनाव के माध्यम से जिला, तहसील और ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष आरके भांडे ने बताया कि संघ का सदस्य बनने की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है। सदस्यता के सभी रसीद कट्टे 25 सितंबर तक जमा कराना अनिवार्य है। चुनाव के लिए मतदाता सूची का अनुमोदन 28 सितंबर को किया जाएगा। सूची का प्रथम प्रकाशन 8 अक्टूबर तथा सूची का अंतिम प्रकाशन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन फार्म 11 अक्टूबर को भरे जाएंगे, आवेदन पत्रों की जांच नाम वापसी के लिए 12 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। संघ के चुनाव 2 नवंबर को कराए जाएंगे।