मानसून की विदाई कम है बारिश का आंकड़ा
मानसूनकी विदाई का समय नजदीक गया है। बारिश के लिए मात्र एक सप्ताह का समय बचा हुआ है। इस सप्ताह में बारिश होने के हालात दिखाई नहीं दे रहे है, जिससे औसम बारिश का आंकडा पूरा होने में संशय बना हुआ है। इस बार एक तो मौसम लेट आया और उस हिसाब से बारिश नहीं हुई, जैसे हर बार होती है।
जून से लेकर अब तक 94.11 सेमी बारिश हुई है, जबकि जिले में 132.74 सेमी औसम बारिश होती है। इस आंकडे को पूरा करने में अभी 38.63 सेमी और बारिश की आवश्यकता है। मानसून विदा होने लगा है। वैसे जिले में 30 सितंबर तक ही बारिश होती है। इस हिसाब से सात दिन बचे है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावनाएं कम ही है। इस दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर गया है। बढ़े हुए तापमान से लोगों को गर्मी उमस से बेहाल होना पड़ रहा है।
रायसेन। अभीभी हैं कई डेम।