एक दिन में करना है तीन गांवों का भ्रमण
रायसेन| जिलेमें 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव के आयोजन की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रत्येक ब्लाक में एक-एक कृषि क्रांति रथ जाएगा, जो एक दिन में तीन गांवों का भ्रमण करेगा। इस रथ में किसानों की जरूरत की सूचनाएं, योजनाओं की जानकारी और तकनीकी परामर्श उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त कृषि क्रांति रथों में तकनीकी दल भी उपस्थित रहेंगे जिनमें पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन के एक-एक अधिकारी रहेंगे। कृषि विभाग के एक अधिकारी तकनीकी दल के प्रभारी के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस रथ के साथ चलने वाले मैदानी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।