पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर अतिक्रमण से आवाजाही में परेशानी

बस स्टैंड पर अतिक्रमण से आवाजाही में परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड पर अतिक्रमण से आवाजाही में परेशानी

देवरी | स्थानीयबस स्टैंड पर कारोबारियों के अतिक्रमण से रास्ता बाधित होता है। यहां बस स्टैंड परिसर में हाथ ठेला वाले, सब्जी वाले, फेरी वाले अपना सामान दिनभर फैलाकर रखते हैं। इस कारण आने-जाने वालों को असुविधा होती है। यहां दिनभर में करीब 70 से 80 बसों का आवागमन होता है। क्षेत्र से भोपाल, सिलवानी, जबलपुर, बेगमगंज, रायसेन, बरेली, करेली, बड़ी देवरी, नरसिंहपुर आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है। हजारों की संख्या में यात्री गुजरते हैं। ऐसे में अतिक्रमण के कारण इन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नायब तहसीलदार पीआर गुप्ता का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या का जल्द ही निराकरण किया जाएगा।