पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग लगने से लाखों का नुकसान

आग लगने से लाखों का नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन. रामलीलागेट के पास लच्छू अग्रवाल की हार्डवेयर और कृषि यंत्रों की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। यह आगजनी की घटना शनिवार रात 8.30 बजे घटी। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आसपास के दुकानदारों ने भी आग बुझाने में मदद की। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम उमरावसिंह मरावी भी घटना स्थल पर पहुंचे।