आज 7.30 से मतगणना
गैरतगंज| त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के दूसरे चरण में तहसील में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह साढ़े सात बजे से की जाएगी। गणना दो जिला पंचायत सदस्य वार्डों में चुनाव लड़े 28 एवं 14 जनपद सदस्य वार्डों में चुनाव लड़े 93 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इसके साथ ही सरपंच एवं पंच पदों पर जीते उम्मीदवारों के विजयी होने की अधिकृत घोषणा भी इसी दिन की जाएगी। मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उत्कृष्ट विद्यालय के चारों ओर बेरीकेड्स के साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। आमजन को परिणामों की जानकारी माइक से अनाउन्स करके दी जाएगी। गणना स्थल पर सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश की पात्रता होगी।