योजना का दिया गया लाभ
रायसेन|मप्र भवनएवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के तहत विवाह सहायता योजना की राशि का वितरण किया गया। विवाह सहायता योजना के अंतर्गत पूजा पुत्री मुन्नालाल निवासी वार्ड 4 को नपा अध्यक्ष जमना सेन को चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अशोक सोनी, कैलाश नामदेव, राजेश कांकर, नरेन्द्र मालवीय, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।