पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला देखने उमड़ रहे ग्रामीण

रामलीला देखने उमड़ रहे ग्रामीण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन.ग्राम मुरैलकलामें इन दिनों रामलीला का प्रभावी मंचन हो रहा है। इसमें ग्राम मुरैलकलां,पाली कानपोहरा,छोटी मुरैल,संग्रामपुर सहित अनेक गांवों से लोग रामलीला का मंचन देखकर धर्म लाभ उठा रहे हैं। रामलीला में बाहर से आए कलाकारों द्वारा श्रीराम चरित मानस द्वारा लीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन रात 8 बजे से 12 बजें तक इस भव्य रामलीला देखने दूर-दूर से लोग रहे हैं। यहां श्री दुर्गा आदर्श रामलीला मंडली हिनौती जिला सतना के कलाकारों द्वारा श्रीराम लीला का विशेष मंचन किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन श्रीराम लीला मंडली के कलाकार भगवान श्रीराम की लीलाओं का सजीव चित्रण करते हुए श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। अब तक यहां भगवान श्रीराम लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न के जन्म से लेकर भगवान श्री राम के वनवास ओर लंका कांड की लीला का प्रभावी मंचन संगीत एवं चौपाइयों के साथ किया गया। इस कारण यहां देर रात तक रामलीला का मंचन देखने ग्रामीणजन रहे हैं। यह आयोजन आगामी 8 फरवरी तक चलेगा।