- Hindi News
- खंडेरा वाली मैया को चढ़ेगी 7 हजार मीटर लंबी चुनरी
खंडेरा वाली मैया को चढ़ेगी 7 हजार मीटर लंबी चुनरी
कार्यालय संवाददाता | रायसेन
नवरात्रके उपलक्ष्य में 29 सितंबर को इस बार सात हजार मीटर लंबी चुनरी खंडेरा वाली मैया को चढ़ाई जाएगी। इस चुनरी यात्रा को लेकर शहर में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
नवरात्र के पहले दिन से लेकर यात्रा के पहले तक इस चुनरी को घर-घर ले जाकर उसकी पूजा अर्चना कराई जाएगी, ताकि देवी भक्त पूरी आस्था के साथ चुनरी यात्रा में शामिल हो सकंे। चुनरी यात्रा सांची रोड स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर खड़ेरा वाली मैया के दरबार पहुंचेगी, जहां पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा मां को चुनरी चढ़ाई जाएगी। चुनरी यात्रा के दौरान देवी भक्तों द्वारा करीब 17 किमी की पैदल यात्रा पूरी कर खंडेरा वाली मैया को यह चुनरी चढ़ाई जाएगी।
चुनरी यात्रा के आयोजक जमना सेन ने बताया कि चुनरी यात्रा को हर साल की तरह इस बार भी भव्यता प्रदान करने के प्रयास चल रहे हैं। पिछले साल खंडेरा वाली मैया को पांच हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई थी। इस बार चुनरी की लंबाई 7 हजार मीटर कर दी गई है। इतनी लंबी चुनरी अभी तक विश्व में किसी भी मंदिर में नहीं चढ़ाई गई है। 7 हजार मीटर लंबी चुनरी काे वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए दावा पेश किया गया है।
आयोजन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल
चुनरीयात्रा के आयोजक श्री सेन ने बताया कि इस चुनरी यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस चुनरी यात्रा में हाथी, घोड़ा, डीजे और दर्जनों अखाड़े शामिल होंगे। अखाड़ों के पहलवानों द्वारा हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की मंडलियां भी चुनरी यात्रा में शामिल होंगी, जो माता रानी के भजन और कीर्तन करती चलेंगी। सागर की शेर पार्टी द्वारा भी शेर की ड्रेस में मां शेरावाली का नृत्य किया जाएगा।
रायसेन। इसबार खंडेरा वाली माता को चढ़ाई जाएगी हजार मीटर लंबी चुनरी। इन दिनों नगर में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके चलते जगह-जगह मंदिरों को सजाया जा रहा है। इनसेट:खंडेरावाली माता का दरबार।