पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर गुल होने लगी बिजली

फिर गुल होने लगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार-बार बिजली जाने से परेशान हो रहे लोग

बारिशथमते ही बिजली के गुल होने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। दिन और रात में कई बार बिजली गुल हो रही है। हर बार 15 से 20 मिनट तक बिजली सप्लाई बंद रही। रात के समय बिजली गुल होने से लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नवरात्र में झांकियों में बिजली प्रदाय करने के लिए दिन के समय कटौती होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बिजली कटौती के विरोध में युवा कांग्रेस ने एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें सात दिन के अंदर बिजली कटौती बंद नहीं होने पर विद्युत कंपनी के कार्यालय का घेराव करने की चेतवानी दी गई थी। इसके बाद भी कटौती अनवरत जारी है। इससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है।

कटौती का कारण विद्युत कंपनी द्वारा लाइनों पर लोड बढ़ना बताया जा रहा है, जिससे फाल्ट आने से बिजली सप्लाई बंद होने की बात कही जा रही है।

गर्मीबढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी

पिछलेएक सप्ताह से बारिश का दौर थमा हुआ है। बारिश थमते ही उमस और गर्मी में अचानक वृद्धि हो गई है। मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने से घरों और आफिसों में कूलर और पंखे चलने लगे हैं, जिससे एक दम से बिजली की मांग ज्यादा बढ़ गई है। बिजली की मांग ज्यादा होने से लाइनों पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे लाइनों में फाल्ट आने लगे हैं। इस कारण शहर में बार-बार बिजली गुल होने की नौबत बन रही है।

किया जाएगा आंदोलन

युवाकांग्रेस के रुपेश तंतवार और विकास शर्मा का कहना है कि बिजली कटौती बंद करने के लिए विद्युत कंपनी को अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी बिजली लगातार गुल की जा रही है। कटौती बंद नहीं होने के कारण विद्युत कंपनी का घेराव करने की योजना बनाई जा रही है।

मांग और आपूर्ति में आया अंतर

^बारिशनहीं होने से गर्मी बढ़ गई है। इससे पंखे और कूलर गर्मी के सीजन की तरह ही चलने लगे हैं, जिससे बिजली की मांग ज्यादा बढ़ गई है। इस कारण बिजली की मांग और आपूर्ति में अंतर रहा है। त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था नियमित बनाए रखने के लिए मेंटेनेंस का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होना है। इस कारण कुछ क्षेत्रों मेें दिन के समय बिजली बंद करना पड़ सकती है। दीपकयादव, जेईविद्युत कंपनी रायसेन

रायसेन। बार-बारगुल हो रही बिजली से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।