पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर चल रहा कारोबार

हाईवे पर चल रहा कारोबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सागर तिराहे से पटनापुरा तक रोड पर पसरा अतिक्रमण कम होने की जगह दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। 100 फीट का मार्ग अतिक्रमण की चपेट में आकर 40 फीट ही शेष बचा है। लोगों ने सड़क पर 20 से 30 फीट तक अपना कारोबार जमा लिया है। आश्चर्य इस बात का है कि दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां दिनभर निकलती हैं, लेकिन आला अधिकारियों की नजर तक अतिक्रमण पर नहीं जाती है।

शहर के पटनापुरा से सागर तिराहा और नए बस अड्डे से महामाया चौक, इंडियन चौराहा और पुराने बस स्टैड तक अतिक्रमण पसरा हुआ है। बड़े व्यापारियों से लेकर फुटकर दुकान संचालकों ने अपनी दुकानें और कारोबार सड़कों तक जमा लिया है। अब इस अतिक्रमण के कारण शहर में जाम लगना आम हो गया है, जिससे वाहन चालकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रशासन इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई करता नहीं दिख रहा है।

सड़कोंपर सुधर रहे वाहन

शहरमें कई स्थानों पर मार्ग पर ही वाहन सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। लोगों ने सड़कों पर ही कम्प्रेशर और तंबू लगाकर वर्कशॉप बना ली है। इन मैकेनिकों के पास रोजाना दर्जनों वाहन चालक हैवी वाहन से लेकर हल्के चार पहिया वाहन तक सुधरवाने आते हैं।

पार्किंग भी मार्ग पर ही की जाती है, ऐसे में मार्ग में अवरोध होता रहता है। इसके साथ ही कई स्थानों पर कृषि यंत्र निर्माण और बेल्डिंग वर्कशॉप भी सड़कों पर ही संचालित है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ कार्रवाई करने से बचते रहते हैं।

एक नजर

100

फीटका मार्ग अतिक्रमण से 40 फीट में हुआ तब्दील

30फीट

तकसड़क पर किया गया है अतिक्रमण

100

सेअधिक वाहन सड़कों के दोनों ओर खड़े रहते हैं

हाथ ठेलों के कारण बढ़ी ज्यादा परेशानी

महामायाचौक से इंडियन चौक तक अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने वाले इन हाथ ठेलों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थित ठेलों के कारण लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। अब शहर के लोगों को यही आस है कि जल्द ही मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, जिससे शहर की दशा और दिशा सुधर सके।

मार्ग पर ही खड़े होते हैं ट्रक

मार्गपर दोनों तरफ ट्रकों को खड़ा कर दिया जाता है। ऊंची पहुंच के कारण इन ट्रक मालिकों पर किस